{"_id":"57e4060e4f1c1b5e63a821da","slug":"suicide-gurdaspur-woman-suicide-woman-suicide-to-wish-boy-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में बेटा न होने पर विवाहिता ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर में बेटा न होने पर विवाहिता ने निगला जहर, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 22 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
अात्महत्या
- फोटो : dummy picture
शादी के 14 साल बाद भी बेटा न होने से परेशान महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़िता के भाई के बयान के आधार पर पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका गुरजीत कौर के भाई आर्य नगर गुरदासपुर निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी बहन की शादी 14 साल पहले वहीं के निवासी विनोद कुमार पुत्र मुल्ख राज के साथ हुई थी। विनोद कुमार अपना कारोबार करता है।
उसने बताया कि शादी के बाद उसकी बहन के घर में एक बेटी का जन्म हुआ था जबकि उसके ससुराली बेटा चाहते थे। इसी बात को लेकर अक्सर उनमें झगड़े होते थे। उन्होंने कई बार गणमान्य लोगों के माध्यम से ससुरालियों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
उन्होंने बताया लगाया कि ससुरालियों ने लड़के की चाहत में उनकी बहन का कई बार अबॉर्शन भी करवाया गया था। वह बेटा न होने की बात को लेकर उसकी बहन से लगातार झगड़ा करते थे।
इसी बात को लेकर बुधवार को भी उनमें झगड़ा हुआ। इसके चलते उनकी बहन ने जहर निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि किसी पड़ोसी के उन्हें बताने पर जब उन्होंने बहन के पति से फोन पर पूछा तब जाकर उसने बताया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।