फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Stubble Protection Force will be formed to prevent incidents of stubble burning, call center will be set up for help

Amritsar News: पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए बनेगरी पराली प्रोटेक्शन फोर्स, मदद के लिए बनेगा कॉल सेंटर

Thu, 17 Jul 2025 08:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Stubble Protection Force will be formed to prevent incidents of stubble burning, call center will be set up for help
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए पराली प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया जाएगा जो प्रत्येक गांव स्तर तक इस दिशा में काम करेगी। मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया जाए जिससे किसानों को उपलब्ध मशीनों की जानकारी मिल सके। किसानों को जागरूक करने के लिए हर गांव स्तर पर कैंप लगाए जाएं और उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जाए।

अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी ने अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि सीजन के दौरान पराली को जलाने से रोकने के हमारे प्रयास तभी सफल हो सकते हैं जब पराली का उपयोग करने वाली इकाइयां इसका सही उपयोग करें। हमारा प्रयास है कि आने वाले धान के सीजन में पराली को स्टोर करने के लिए अधिक से अधिक स्थान उपलब्ध करवाए जाएं।सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि वे हर गांव स्तर तक किसानों से मिलकर उन्हें समझाएं कि पराली जलाने से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं और मिट्टी के मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं, जिससे फसल की पैदावार पर नकारात्मक असर पड़ता है। नंबरदारों को भी शपथ दिलाई जा रही है कि जिस तरह वे नशे के खिलाफ मुहिम के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं, उसी तरह वे गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए भी प्रेरित करें। मुख्य कृषि अधिकारी बलजिंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि किसानों को 4316 मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें सुपर सीडर, हैपी सीडर, स्मार्ट सीडर, बेलर और पलटी हल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त और भी मशीनें प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 2 सुपर सीडर और 17 जीरो टिल ड्रिल मशीनें भी उपलब्ध करवा दी गई हैं। कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 187 किसान जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, जहां किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन



— पंकज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed