{"_id":"61155ac18ebc3efccc1096cf","slug":"someone-in-jalandhar-city-wrote-slogans-in-support-of-khalistan-amritsar-news-pkl4232941100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में किसी ने लिख दिए खालिस्तान समर्थन में नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में किसी ने लिख दिए खालिस्तान समर्थन में नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच खालसा कालेज के पास किसी ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए। वीरवार की सुबह खालसा कालेज के पास एक दुकान के शटर और कारपोरेशन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए रखे बड़े-बड़े सीमेंट के पाइपों पर यह नारे देखे।
खालसा कालेज के पास में ही स्थित एक दुकान के लोहे के शटर पर लाल रंग के पेंट से लिखा गया कि किसान हल खालिस्तान। इसके अलावा कारपोरेशन के प्रोजेक्ट वर्क के तहत वहां रखे गए बड़े-बड़े दो सीमेंट के पाइपों पर भी लाल रंग के पेंट से यही शब्द लिखे गए। इससे इलाका में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
घंटों बाद भी लोगों ने इस बाबत पुलिस को सूचना नहीं दी। मीडिया की ओर से जब कैंटोनमेंट थाना प्रभारी और इस्लामाबाद थाना प्रभारी के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई। उक्त दोनों अधिकारियों ने बताया क्योंकि सूचना मीडिया की तरफ से आई है तो वे तुरंत इसमें जांच करवाएंगे। दोनों थाना प्रभारियों ने कहा कि वे मौके के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर पता लगाएंगे कि कौन लोग और कब देश विरोधी नारे लिख कर चले गए।