फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Six players from Amritsar district will participate in the Commonwealth Games

खेल मुकाबले : यूके के शहर बर्मिंघम होने वाले कामनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेंगे अमृतसर जिले के छह खिलाड़ी

Sun, 26 Jun 2022 10:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Six players from Amritsar district will participate in the Commonwealth Games
अमृतसर। यूके के शहर बर्मिंघम होने वाले कामनवेल्थ—2022 खेलों में अमृतसर के चार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। कामनवेल्थ में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले खेलों के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों का चयन हो गया है। आयु वर्ग 18-18 युवाओं की इस टीम में छह अमृतसर के खिलाड़ियों को चुनाव किया गया है।
विज्ञापन

पुरुषों की टीम में हरमप्रीन सिंह को उप कैप्टन लिया गया है। उनके साथ गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, जुगराज सिंह और दिलप्रीत को भी टीम में लिया गया है। महिला टीम में गुरजीत कौर का चुनाव किया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में अगर अमृतसर के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उनका पेरिस में होने वाली ओलंपिक 2024 में जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टीम में जंडियाला गुरु के गुरजंट सिंह फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलेंगे। अटारी से शमशेर सिंह मिड फील्ड पर खेलेंगे। जुगराज सिंह को डिफेंडर के तौर पर व बुताला के दिलप्रीत को स्टैंडबाय पर रखा गया है। महिला हॉकी टीम में अजनाला के मियादियां कलां निवासी गुरजीत कौर को डिफैंडर के तौर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed