{"_id":"690218437701645d450dc7cf","slug":"sikh-devotees-group-go-to-pakistan-on-november-4-to-celebrate-birth-anniversary-of-guru-nanak-dev-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"1796 को मिला पाकिस्तान का वीजा: खुलेगा अटारी-वाघा बॉर्डर; चार नवंबर को रवाना होगा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1796 को मिला पाकिस्तान का वीजा: खुलेगा अटारी-वाघा बॉर्डर; चार नवंबर को रवाना होगा जत्था
Wed, 29 Oct 2025 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:07 PM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सभी रिश्ते पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत भी बंद है। ऐसे में 1796 भारतीय लोगों को पाकिस्तान का वीजा मिला है।
विज्ञापन
एसजीपीसी दफ्तर।
- फोटो : संवाद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरपुरब (गुरु का पर्व) के उपलक्ष्य में पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक समागमों में शामिल होने के लिए भारतीय सिख श्रद्धालु जाएंगे। इसके लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था 4 नवंबर को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर एसजीपीसी की ओर से श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जाता है, ताकि वे वहां स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन कर सकें। इस वर्ष 1802 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के लिए पाकिस्तान दूतावास को भेजे गए थे, जिनमें से 1796 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
प्रताप सिंह ने गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को वीज़ा जारी करने के लिए भारत और पाकिस्तान सरकार का धन्यवाद किया। जिन श्रद्धालुओं को वीजा लग चुका है, वे 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को शिरोमणि कमेटी कार्यालय से अपने पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह जत्था 4 नवंबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। वहां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से संबंधित मुख्य समारोहों में भाग लेने के बाद जत्था विभिन्न पवित्र गुरुधामों के दर्शन करेगा और 13 नवंबर को भारत लौट आएगा।
विज्ञापन