फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sidhu's close persons started leaving

सिद्धू के करीबी छोड़ने लगे साथ : दो पार्षद पति और एक पार्षद पुत्र और दो ब्लॉक प्रधान आप में शामिल

Thu, 24 Mar 2022 01:33 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sidhu's close persons started leaving
अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से अनदेखी किए जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सिद्धू के करीबी सिद्धू का साथ छोड़ने लगे हैं। मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने अपनी मेयरशिप बचाने और आम पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए बुधवार को दो पार्षद पति, एक पार्षद पुत्र और दो ब्लाक प्रधानों को पार्टी में शामिल करवा दिया। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले यह सभी कांग्रेसी अमृतसर की हॉट सीट रहे अमृतसर पूर्वी हलके से हैं। इसके अलावा भाजपा पार्षद दविंदर पहलवान को भी आप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू के कांग्रेस छोड़ने के बाद लगातार वह कांग्रेस पार्षदों को अपना बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इसमें उनका मकसद अपनी मेयर की कुर्सी को बचाना है। क्योंकि तीन दिन पहले 52 कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम में बैठक कर मत्ता डालकर सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी को मेयर बनाए जाने का एलान कर दिया था। इसके बाद से ही रिंटू कुर्सी बचाने के लिए जोड़तोड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके तहत ही मेयर बुधवार को दो पार्षद पति और दो कांग्रेस ब्लाक प्रधानों को लेकर दिल्ली पहुंच गए। इनमें नवजोत सिंह सिद्धू के खास व वार्ड 21 की पार्षद परमिंदर कौर के पति हरपाल वेरका के अलावा वार्ड 25 की पार्षद मनदीप कौर के पति अमर गिल शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 45 की पार्षद दलबीर कौर के बेटे चरणजीत सिंह बब्बा और ब्लाक प्रधान दर्शी प्रधान और परमजीत सिंह ने भी आप का दामन थाम लिया है। अभी तीन दिन पहले ही कांग्रेस के 52 पार्षदों के एक होने की बात सामने आई थी, लेकिन पार्षदों के टूटने के आसार बनने लगेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मिले और सिसोदिया ने इन लोगों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया। इसके साथ ही मेयर ने वार्ड 76 के भाजपा पार्षद दविंदर पहलवान को भी आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इससे पहले मेयर रिंटू ने अपने साथ 40 पार्षदों और 5 विधायकों समेत 46 लोगों के साथ होने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed