फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sidhu came on the back foot, my turban is Brahmin

बैकफुट पर आए सिद्धू, कहा ब्राम्हण हैं मेरी पगड़ी

Tue, 15 Feb 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sidhu came on the back foot, my turban is Brahmin
अमृतसर। नार्थ विधानसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी के लिए कहे गए काले ब्राह्मण शब्दों के बाद बैकफुट पर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज तो उनकी पगड़ी है। उन्होंने यह शब्द सिर्फ एक व्यक्ति के लिए कहे थे, जो अहसान फरामोश है। इसके बाद ब्राह्मण समाज की ओर से सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन करने और उनका पुतला जलाए जाने के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार रात हलके में चुनावी रैली के दौरान बैकफुट पर दिखे।
विज्ञापन

सिद्धू ने कहा कि जो उन्होंने कहा था, सिर्फ एक व्यक्ति, अनिल जोशी के लिए कहा था, लेकिन ब्राह्मण समाज तो उनका सम्मान, सिर की पगड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे शब्दों से किसी ब्राह्मण भाई की भावना आहत हुई है, तो उसके लिए वे साफा धरती पर लगाकर उनसे माफी मांगते हैं।
विज्ञापन

सिद्धू ने जहां अनिल जोशी पर निशाना साधा, वहीं शिअद उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया पर भी हमला किया। हलके में 5 वर्षों तक दूर रहने पर अपनी गलती मानी और इसे सुधारने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बेटी तो अक्सर हलके में आकर लोगों से मिलती रहीं और लोगों के सुख-दुख की हिस्सेदार बनीं। वे अपनी गलती मानते हैं, भरोसा दिलाते हैं कि अब अगर हलके के लोग रात 2 बजे भी उन्हें फोन करेंगे, तो वे उठाएंगे और उनकी बात सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed