फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shri Akal Takht Sahib Jathedar Giani Harpreet Singh raised questions on Manjinder Singh Sirsa Joining BJP

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार का आरोप: मनजिंदर सिरसा को जेल का डर दिखा कर भाजपा में शामिल करवाया गया

Thu, 02 Dec 2021 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 04:55 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा कि जब विदेशी हुक्मरान भारत आए और यहां कब्जा करने के बाद लोगों को धर्म या कर्म चुनने को कहा। जिन्हें धर्म प्यारा था, उन्होंने धर्म चुना।

विज्ञापन
Shri Akal Takht Sahib Jathedar Giani Harpreet Singh raised questions on Manjinder Singh Sirsa Joining BJP
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दिल्ली सिख मैनेजमेंट प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिरसा को जेल का डर दिखा कर भाजपा में शामिल करवाया गया है। इसके लिए वहां के सिख जत्थेबंदियों के लोग, जिन्होंने सिरसा को भाजपा में शामिल करवाए जाने संबंधी जमीन तैयार की, भी जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन

मुगल शासकों ने लोगों को धर्म या जिंदगी में से एक को चुनने को कहा था

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा कि जब विदेशी हुक्मरान भारत आए और यहां कब्जा करने के बाद लोगों को धर्म या कर्म चुनने को कहा। जिन्हें धर्म प्यारा था, उन्होंने धर्म चुना। जिन्हें कर्म प्यारा था, उन्होंने कर्म चुना। जब मुगल शासक भारत आए तो उन्होंने लोगों को धर्म या जिंदगी में से किसी एक को चुनने को कहा। जिन्होंने जिंदगी चुनी, उन्होंने धर्म छोड़ दिया और जिन्होंने धर्म चुना उन्होंने जिंदगी को छोड़ दिया। 

विज्ञापन

यह राजनीतिक भूल

उन्होंने कहा कि कल सुबह ही सिरसा के साथ उनकी बात हुई थी। उन्हें लगा कि उनके सामने भी इसी तरह की पेशकश रखी गई होगी या तो भाजपा ज्वाइन करो या जेल जाओ। उन्होंने भाजपा को चुना। यह वही हुआ, जो मुगलों या उससे पहले आए विदेशी शासकों के दौर में हुआ। इसके लिए दिल्ली के खुद को सिख कहलवाने वाले नेता भी, जिन्होंने भाजपा में जाने के लिए जमीन तैयार की, जिम्मेदार हैं। यह उनकी राजनीतिक भूल भी है। कितनी हैरानी की बात है कि सिखों की वाहद जत्थेबंदी दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और उनके 11 सदस्यों पर पर्चे दर्ज करवाए जाते हैं और फिर उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। यह गलत है। हो सकता है कि वे दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रबंध संभाल लें। लेकिन इसके लिए हमारे सिख भी जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट धामी ने सिरसा को दी सलाह, अपनी पार्टी में वापस आकर गलती सुधारें

एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा के अपने पद से इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और सिरसा के इस कदम की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सिख संगतों ने सिरसा को बड़ा मान बख्शा और पार्टी ने उन्हें दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान बनाया।


धामी ने सिरसा से कहा कि वे अपनी गलती सुधारते हुए भाजपा को तुरंत अलविदा कह कर वापस अपनी पार्टी में आएं। एडवोकेट धामी ने कहा कि पिछली बार के चुनाव में चाहे सिरसा हार गए थे लेकिन फिर भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य के तौर पर नामजद करने के लिए उनका नाम भेजा था। 


उन्होंने कहा कि सिरसा के इस कदम के साथ सिख संगतों में रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के कारण किसानों को करीब एक साल तक सड़कों पर बैठना पड़ा। इस दौरान 700 से ज्यादा किसानों की जान भी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी में शामिल होकर सिरसा ने किसानों के साथ-साथ सिखों की भावनाओं को भी चोट पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed