फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shops burnt in fire in Gurdaspur Punjab government gave cheque of Rs one lakh each to affected shopkeepers

पंजाब सरकार ने दिए एक-एक लाख रुपये: गुरदासपुर के दुकानदारों को मिली राशि, डीसी और चेयरमैन ने सौंपे चेक

Mon, 22 Jul 2024 03:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2024 03:44 PM IST
सार

पंजाब सरकार की तरफ से गुरदासपुर के दुकानदारों को वित्तीय सहायता के तौर पर एक-एक लाख रुपये की राशि के चेक दिए गए हैं। यह चेक डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और चेयरमैन रमन बहल ने दुकानदारों को सौंपे।

विज्ञापन
Shops burnt in fire in Gurdaspur Punjab government gave cheque of Rs one lakh each to affected shopkeepers
दुकानदारों को चेक देते डीसी तथा चेयरमैन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर बीते महीने 10 जून को शहर के अमामवाड़ा चौक में आगजनी की घटना हुई थी। इस घटना में कई दुकानें जल राख हो गई थी। पीड़ित दुकानदारों को पंजाब सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। सोमवार को वित्तीय सहायता के तौर पर राशि के चेक डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और चेयरमैन रमन बहल ने दुकानदारों को सौंपे।

विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि 10 जून को अमनमवाड़ा में सात दुकानदारों वरुण मल्होत्रा, राजीव कुमार, जगदीश राज, मोहित सरना, अशोक नाथ कौशल, गोपाल नाथ और पवन कुमार की दुकानों में आग लगा दी गई थी। जिला प्रशासन ने इन दुकानदारों को आर्थिक सहायता देने का मामला पंजाब सरकार को भेजा था। पंजाब सरकार ने इस मुश्किल घड़ी में दुकानदारों का हाथ थामते हुए उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है, जिसके चेक आज पीड़ित दुकानदारों को सौंप दिए गए हैं। सभी दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों में शॉर्ट सर्किट से बचाव के इंतजाम रखें और दुकानों में अग्निशामक यंत्र भी रखें।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। 10 जून को जब गुरदासपुर शहर के अमामवाड़ा चौक में इन सात दुकानों को भारी नुकसान हुआ तो वह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने दुकानदारों का दुख साझा किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग जरूर करेंगे। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री मान और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से मिलकर अपने दुकानदार भाइयों की मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब सरकार ने सात पीड़ित दुकानदारों वरुण मल्होत्रा, राजीव कुमार, जगदीश राज, मोहित सरना, अशोक नाथ कौशल, गोपाल नाथ और पवन कुमार को मुख्यमंत्री की ओर से राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed