{"_id":"6888fd9cc8a79ab0440f7952","slug":"shopkeeper-who-used-to-send-sim-and-mobile-to-jail-arrested-amritsar-news-c-16-1-pkl1027-776361-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: जेल में सिम व मोबाइल भेजने वाला दुकानदार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: जेल में सिम व मोबाइल भेजने वाला दुकानदार काबू
Tue, 29 Jul 2025 10:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद हवालातियों को मोबाइल व सिम पहुंचाकर बदले में मोटी रकम वसूलने वाले दुकानदार बलजीत सिंह निवासी वैरोवाल (बावियां) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दुकानदार को अदालत में पेश कर पूछताछ की जा रही है। प्रथम पूछताछ में सामने आया है कि बलजीत टेलीकाॅम के नाम पर मोबाइल शोरूम चलाने वाले बलजीत ने केंद्रीय जेल में बंद हवालातियों से अपने संपर्क बना रखे थे। वे जेल में मोबाइल और सिम पहुंचाने के लिए मोटी रकम वसूल करता था। क्षेत्र के जो लोग उसके पास नया मोबाइल या सिम कार्ड लेने के लिए आते तो उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की फोटो कापी करवाकर सिम व मोबाइल उनके खाते में डाल देता था। थाना वैरोवाल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ाई। इस दौरान दुकानदार बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके के कब्जे से चार मोबाइल, छह सिम कार्ड व विभिन्न लोगों के दस्तावेजों की फोटो स्टेट कापियां कब्जे में ली गई हैं। दुकानदार के अन्य साथियों की तलाश अभी जारी है।
केंद्रीय जेल से पांच मोबाइल बरामद
श्री गोइंदवाल साहिब स्थित केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सरबजीत सिंह ने विभिन्न बैरकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच मोबाइल, तीन सिम, दो एयरपोर्ट, एक बैटरी, एक चार्जर बरामद किया गया। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि मौके पर सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर पहुंचीं और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया।