फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   shiv sena bal thackeray party punjab vice president harvinder soni allegedly drove his govt bullet proof car

शिव सेना नेता सोनी व तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

Tue, 11 May 2021 09:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
shiv sena bal thackeray party punjab  vice president harvinder soni allegedly drove his govt  bullet proof car
गुरदासपुर। थाना सिटी पुलिस ने शिव सेना बाल ठाकरे पंजाब के उप प्रधान हरविंदर सोनी द्वारा अपनी सुरक्षा में लगी सरकारी बुलेट प्रूफ गाड़ी को ड्राइवर से जबरन छीनकर चलाने व इस दौरान गाड़ी का एक्सीडेंट करने की शिकायत दर्ज की। थाना पुलिस ने शिव सेना नेता सोनी व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला डीएसपी सिटी की ओर से की गई जांच के बाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिव सेना नेता सोनी पर कुछ साल पहले हुए जानलेवा हमले के बाद पंजाब सरकार ने उसको सख्त सुरक्षा मुहैया करवाई थी। सुरक्षा में करीब दो दर्जन कमांडरों, एक बुलेट प्रूफ गाड़ी व एक एसकार्ट है। मामले की प्राथमिक जांच डीएसपी सिटी द्वारा की गई। इसके उपरांत दर्ज एफआईआर के अनुसार बात सामने आई है कि हरविंदर सोनी को सरकारी आदेशों पर सरकारी बुलेट प्रूफ गाड़ी नंबर पीबी 65 एके 0511 है। सोनी ने उक्त सरकारी गाड़ी के ड्राइवर एसआई सतनाम सिंह से जबरदस्ती सरकारी गाड़ी की चाबी छिन ली और उसके साथ धक्का मुक्की कर उसकी ड्यूटी में विघ्न डाला।
विज्ञापन

सतनाम सिंह के अनुसार सोनी ने यह काम अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पीने के उपरांत रात करीब साढ़े दस बजे किया। इसके बाद वह गाड़ी को लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाकर दीनानगर ले गया। उसके पीछे वह मोटरसाइकिल व गनमैन बूटा सिंह तथा सुखप्रीत सिंह भी चले गए। वापसी पर गुरदासपुर आते समय दोनों गनमैन गाड़ी में बैठ गए। सोनी ने गाड़ी को गांव मानकौर सिंह फ्लाईओवर के पास पलटा दिया। जिससे सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में सोनी सहित अन्यों की जान बाल बाल बच गई। पुलिस के अनुसार उक्त घटना के अलावा सोनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौजूदा समय में पंजाब सरकार की हिदायतों व डीसी द्वारा जारी कोविड -19 संबंधी नाइट कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन किया है। सिटी पुलिस ने सोनी व उसके तीन अज्ञात साथियों के विरुद्घ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सोनी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed