{"_id":"60feef188ebc3e586a5a5a42","slug":"shiromani-gurdwara-prabandhak-committee-will-give-punishment-to-the-culprits-of-bargadi-gnani-harpreet-singh-amritsar-news-pkl4214359159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिलाएगी बरगाड़ी के दोषियों को सजा-ज्ञानी हरप्रीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिलाएगी बरगाड़ी के दोषियों को सजा-ज्ञानी हरप्रीत सिंह
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बेअदबी के मुद्दे पर सोमवार को अलग-अलग सिख संगठनों के पदाधिकारियों और विद्वानों के साथ बैठक की। इसमें बेअदबी मामलों की जांच करनेवाले सेवानिवृत्त डीआईजी रणधीर सिंह खटड़ा को विशेष तौर पर आमंत्रित किया। बैठक में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के अपमान की घटनाओं को रोकने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया।
जत्थेदार साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अब बरगाड़ी के दोषियों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सजाएं दिलाने का प्रयास करेगी। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती और कानून उन्हें फांसी पर नहीं चढ़ा देता, सिख संगत के दिलों में शांति नहीं मिलने वाली। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के गुरुद्वारा साहिब में हुई अमर्यादित घटना की निंदा करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब की मान मर्यादा बरकरार रखनी चाहिए। इसके लिए एक शिष्टमंडल उन्होंने उत्तराखंड के लिए रवाना किया है।
सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने पर पाकिस्तान की ओर से मिलीं बधाइयों पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। वैसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सिद्धू के दोस्त भी हैं। पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू के सचखंड श्री हरि मंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचने पर एक चैनल द्वारा परिक्रमा में इंटरव्यू करने को उन्होंने गुरुघर की मर्यादा के खिलाफ बताया और मीडिय़ा के नाम संदेश में कहा कि इससे सिख संगत की भावनाओं को ठेस लगती है। लिहाजा सावधानी बरती जाए और परिक्रमा में इंटरव्यू आदि न लिए जाएं।