फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC will repentance of killing Sikh Jarnail and soldiers before 200 years ago

पौने दो सौ वर्ष पहले सिख जरनैल व सैनिकों की हुई हत्या का पश्चाताप करेगी एसजीपीसी

Mon, 21 Sep 2020 09:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
SGPC will repentance of killing Sikh Jarnail and soldiers before 200 years ago
शेरे-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह की मौत के बाद तत्कालीन डोगरा शासक राजा हीरा सिंह डोगरा के बहकावे में आकर कुछ सिख सैनिकों ने जरनैल बाबा बीर सिंह नोरंगाबादी व अन्य सिख सैनिकों की हत्या कर दी थी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस घटना के लगभग पौने दो वर्षों के बाद पश्चाताप करने का फैसला किया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल को निर्देश दिए कि वह 10 अक्टूबर को इस घटना का पश्चाताप करने के लिए दुनिया भर की सिख संस्थाओं व सभा सोसाइटियों को न्योता भेजकर श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंचने के लिया आग्रह करें। इस संदर्भ में सभी सिख संस्थाओं व सभा सोसाइटियों को पत्र लिखा जाए, ताकि वह दस अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंच सकें। जत्थेदार के अनुसार यह घटना बहुत ही दुखदायी थी। इसके बारे में देश-विदेश में बैठी सिख संगत ने उन्हें पत्र लिख कर जानकारी दी है। सिखों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अरदास कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed