फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC raised objection on granting parole to Gurmeet Ram Rahim again

Amritsar News: एसजीपीसी ने गुरमीत राम रहीम को फिर पैरोल देने पर जताई आपत्ति

Tue, 28 Jan 2025 09:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
SGPC raised objection on granting parole to Gurmeet Ram Rahim again
भाजपा सरकार राजनीतिक फायदे के लिए दे रही फरलो और पैरोल: धामी
विज्ञापन

पैरोल का फैसला रद कर राम रहीम को जेल भेजने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एसजीपीसी ने हत्या व दुराचार के अपराधों के लिए जेल में सजा काट रहे डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से पैरोल दिए जाने के सरकार के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है।
एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि यह फैसला सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाता है। सरकार राजनीतिक फायदे के लिए राम रहीम को बार-बार फरलो व पैरोल देती है, जबकि देश की विभिन्न जेलों में तीन दशक से बंद सिखों को सजा पूरी होने के बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलवंत सिंह राजोआना की माफी पर निर्णय लेने के लिए सरकार को न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

धामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही राजनीतिक लाभ के लिए राम रहीम के जघन्य अपराधों पर आंखें मूंदकर उसे चुनावों के दौरान फरलो और पैरोल दे दी थी और अब फिर से दिल्ली विधानसभा और हरियाणा नगर निगम चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए उसे बाहर निकाला गया है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी नीतियों से सिखों में अलगाव की भावना पैदा हो रही है। धामी ने मांग की है कि राम रहीम की पैरोल तुरंत रद्द की जाए और उसे वापस जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed