{"_id":"5f91bf998ebc3e9bf733c2c6","slug":"sgpc-put-terrorist-s-picture-in-sikh-ajayb-s-house-amritsar-news-pkl3918189136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी ने सिख अजायब घर में लगाई आतंकी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी ने सिख अजायब घर में लगाई आतंकी की तस्वीर
विज्ञापन
एसजीपीसी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भारतीय सेना के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी मेहंगा सिंह बब्बर व हजूरी रागी कीर्तनी अवतार सिंह पारोवाल की तस्वीरें सचखंड श्री हरमंदिर साहिब परिसर में स्थित सिख अजायब घर में लगाई हैं। बब्बर खालसा का आतंकी मेहंगा सिंह बब्बर ऑपरेशन ब्लू स्टार में भारतीय सेना के साथ हुए मुकाबले में मारा गया पहला आतंकी था। इस अवसर पर लौंगोवाल ने मेहंगा सिंह बब्बर व अवतार सिंह के पारिवारिक सदस्यों को सिरोपे भेंटकर सम्मानित किया।
करतारपुर कॉरिडोर खोलने में देरी क्यों
मीडिया से बातचीत में लौंगोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को करतारपुर कॉरिडोर खोलने में अब देरी नहीं करनी चाहिए। कोरोना वायरस के कमजोर होने पर पाकिस्तान सरकार ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के बंद किवाड़ खोल दिए हैं। भारत सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियां हटा दी हैं। धार्मिक स्थलों को संगत के लिए खोल दिया गया है। करतारपुर कॉरिडोर खोलने में देरी क्यों की जा रही है। पंजाब के सभी सांसद इस संदर्भ में भारत सरकार पर दबाव बनाएं।