फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC declared the result of religious examination

शिरोमणि कमेटी ने धार्मिक परीक्षा का नतीजा घोषित किया, तरनतारन की अमरबीर कौर और श्री आनंदपुर साहिब की तरुणजीत कौर रही अव्वल

Thu, 08 Jul 2021 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
SGPC declared the result of religious examination
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी की ओर से 2021 के लिए आयोजित धार्मिक परीक्षा में तरनतारन के सुहावा गांव के गुरु गोबिंद सिंह कान्वेंट स्कूल की छात्रा अमरबीर कौर और भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल आनंदपुर साहिब की छात्रा तरुणजीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल की परमिंदर कौर ने दूसरी और इसी स्कूल की अगमजोत कौर व तरविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। कमेटी की ओर से गुरमति सिद्धांतों, सिख रहत मर्यादा और सिख इतिहास के प्रचार-प्रसार के लिए इस साल ली गई परीक्षा वीरवार को घोषित कर दी गई। कोरोना संकटकाल में स्कूल कालेज बंद होने के बावजूद 13418 विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। यह जानकारी कमेटी के उप मीडिया सचिव कुलविंदर सिंह रमदास ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धार्मिक परीक्षा में हिस्सा लेने वाले 1092 विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल कर वजीफा हासिल किया। वजीफा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दर्जे के मुताबिक 1100, 2100, 3100 और 4100 रुपये वजीफा दिया जाएगा। इसी तरह 20 विद्यार्थियों ने पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 5100 रुपये, 4100 और 3100 रुपये के पुरस्कार के साथ विशेष चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के मीडिया उप सचिव रमदास ने बताया कि मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों के साथ संबंधित स्कूल कालेजों के प्रिंसिपलों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह कान्वेंट स्कूल सुहावा तरनतारन की छात्रा अमरबीर कौर और भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल श्री आनंदपुर साहिब की छात्रा तरुणजीत कौर ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल की छात्रा परमिंदर कौर ने दूसरा और इसी स्कूल की छात्रा अगमजोत कौर और तरविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दर्जे में माता साहिब कौर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गहिल बरनाला की सिमरजीत कौर और खालसा कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गड़दीवाला की छात्रा गुरनूर कौर ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह पैराडिज पब्लिक स्कूल कोट मजलस बटाला की रजनीश कौर, माता साहिब कौर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गहिल की किरणवीर कौर, नवनीत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना (नाभा) की हरसिंदर कौर, सिमरत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि खालसा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंड साहिब चमकौर साहिब की जसलीन कौर, बाबा गुरमुख सिंह बाबा उत्तम सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल खडूर साहिब तरनतारन की छात्रा कोमलप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी तरह तीसरे दर्जे में गुरु नानक कालेज मोगा की कर्मप्रीत कौर ने पहला, संत बाबा हजारा सिंह गर्ल्स कालेज निक्केघुम्मन की कोमलप्रीत ने दूसरा और गुरु अर्जुन देव खालसा कालेज चोहला साहिब के विद्यार्थी सहजप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि चौथे दर्जे में गुरु नानक कालेज मोगा की अमृतपराल कौर ने पहला, बाबा आया सिंह रियाड़की कालेज तुगलवाला गुरदासपुर की छात्रा हरजीत कौर ने दूसरा तथा गुरु नानक कालेज मोगा की छात्रा हरजिंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed