{"_id":"653fb4327f04f04a020eac95","slug":"second-person-killed-in-shekhupura-firing-turns-out-to-be-a-passerby-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-2825-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: शेखूपुरा गोलीकांड में मारा गया दूसरा शख्स निकला राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: शेखूपुरा गोलीकांड में मारा गया दूसरा शख्स निकला राहगीर
Mon, 30 Oct 2023 07:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 30 Oct 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से हैप्पी जट्ट और उसके तीन साथियों की पहचान की, छह पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जंडियाला गुरु में पटवारखाने के पास रविवार की शाम फायरिंग कर दो लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। देर रात हुई वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चार आरोपियों की पहचान कर छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इस मामले में पीड़ित के बेटे के अलावा मारा गया दूसरा शख्स राहगीर निकला है।
इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि यह केस जंडियाला गुरु के मोहल्ला शेखूपुरा निवासी शमशेर सिंह के बयान पर जंडियाला के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट, राहुल, गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी उर्फ गड्डी और दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि शमशेर सिंह ने बताया कि किसान यूनियन जंडियाला की ओर से एक आमंत्रण पत्र आया था। वह और उनका बेटा अमृतपाल सिंह साजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने लड़के के साथ घर लौट रहे था कि पटवारखाने के पास सामने से दो मोटरसाइकिलों पर आए 5 युवकों ने उनके लड़के पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और वह दोनों भागकर दीवार के पीछे छुप गए। हमलावरों इस दौरान राह पर आ रहे कुलवंत सिंह को भी गोलियां मार दीं। इस दौरान एक युवक ने वापस आकर फिर से उसके लड़के को गोलियां मारीं और वारदात के बाद सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
जंडियाला गुरु थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि हमलावर जंडियाला गुरु के ही हैं। हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट समेत चार हमलावरों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।