{"_id":"579b2cd24f1c1b1f1521e08b","slug":"search-dina-nagar-attack-anniversary-security-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनानगर हमले की बरसी पर चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनानगर हमले की बरसी पर चलाया सर्च ऑपरेशन
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
Updated Fri, 29 Jul 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
पाठनकोट में भारत-पाक सीमा के साथ लगते गांवों में सर्च अभियान चलाते हुए पुलिस व बीएसएफ।
- फोटो : अमर उजाला
दीनानगर आतंकी हमले की पहली बरसी पर पठानकोट पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे छह गांवों में देर सांय तक सर्च अभियान चलाया।
एसपी आपरेशन पठानकोट हेमपुष्प शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में थाना नरोट जैमल सिंह के अधीन पड़ते व सीमा पर स्थित गांव तास, बरमाल जट्टां, माखनपुर, अखवाड़ा, पहाड़ीपुर व मजीरी जट्टां को खंगाला गया। पुलिस एवं बीएसएफ के अधिकारियों ने गांवों के सरपंचों, पंचायत सदस्यों से मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को पंजाब पुलिस की रैपिड रूरल पुलिस स्कीम के बारे में बताया वहीं संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा।
अभियान में बीएसएफ के जवानों व पंजाब पुलिस की स्वैट टीम के अलावा पठानकोट पुलिस के 90 जवानों ने हिस्सा लिया।