फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   School van driver stabbed to death

Amritsar News: स्कूल वैन चालक की चाकू मार कर हत्या

Mon, 10 Nov 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 10 Nov 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
School van driver stabbed to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। गांव चौंता में स्कूल वैन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान मुनीष कुमार के रूप में हुई है जो स्कूल वैन चलाता था।


मुनीष अपनी वैन तरसेम लाल की जगह पर पार्क करता था। तरसेम लाल ने पहले भी मुनीष को इस बात के लिए टोका था। सोमवार को जब मुनीष कुमार अकेला जा रहा था, तो तरसेम लाल ने उसे रोका और कथित तौर पर थप्पड़ मारा। इसके बाद तरसेम ने अपने परिवार की महिलाओं को भी मुनीष को पकड़ने और मारपीट करने के लिए उकसाया। तरसेम लाल की पत्नी रेखा देवी और उनकी बेटी रोहणी, वनीता और भूमिका ने मुनीष को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान तरसेम लाल ने चाकू निकालकर मुनीष कुमार के पेट पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीनानगर पुलिस के डीएसपी रजिंदर मनहास ने बताया कि दीनानगर थाने में मुख्यारोपी तरसेम लाल और चार महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को घटना के मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed