फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   safe vechicle policy fail in kapurthala, nine school not safe, disobey of court in kapurthala

सेफ वाहन पॉलिसी में लापरवाही, नौ स्कूलों में लचर व्यवस्था

Wed, 16 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 16 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
safe vechicle policy fail in kapurthala, nine school not safe, disobey of court in kapurthala
कपूरथला में स्कूलों में जांच करते अधिकारी। - फोटो : amarujala
पंजाब सेफ वाहन पॉलिसी के लिए हाईकोर्ट सख्त हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निजी स्कूलों की बसें जांचने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएस गिल के नेतृत्व में शिक्षा विभाग सेकेंडरी के डिप्टी डायरेक्टर अमरीश शुक्ला व गुरप्यार सिंह, जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी हरप्रीत संधू, चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर अमनदीप कौर पर आधारित टीम ने ट्रैफिक पुलिस कपूरथला के इंचार्ज जंग बहादुर शर्मा, एजुकेशन सेल इंचार्ज कुलविंदर सिंह व एएसआई दर्शन के साथ दस निजी स्कूल बसों की जांच की। इनमें से टीम ने नौ स्कूलों की बसों के मापदंड पूरे नहीं पाए।
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर आरएस गिल ने कहा कि निजी स्कूल बसों के लिए निर्धारित मापदंड के प्रोफार्मा के साथ खेड़ा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आनंद पब्लिक स्कूल, प्रीता ली लेसन पब्लिक स्कूल, बावा लालवानी पब्लिक स्कूल, जीटीबी पब्लिक स्कूल, क्राइस्ट किंग कान्वेंट पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल, जेके पब्लिक स्कूल, स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल व सेक्रर्ड हार्ट पब्लिक स्कूल की बसों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से केवल स्प्रिंगडेल्स की बसें की निर्धारित मापदंड के अनुरूप पाई गईं। बाकी नौ स्कूलों के प्रबंधकों को मानकों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर इस समय अवधि में मापदंड पूरे नहीं हुए तो इन स्कूलों की बसों में बच्चों को घर-घर छोड़ने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। जांच के बाद टीम ने एसएसपी राजिंदर सिंह से मुलाकात करके ट्रैफिक इंचार्ज जंग बहादुर शर्मा की पूरी टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed