फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   RTA secretary screws on transport mafia

आरटीए सेक्रेटरी का ट्रांसपोर्ट माफिया पर शिकंजा : जीटी और तरनतारन रोड पर जब्त किए नौ वाहन

Tue, 12 Oct 2021 01:33 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
RTA secretary screws on transport mafia
अमृतसर। परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के आदेशों के बाद अमृतसर रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) सेक्रेटरी अर्शदीप सिंह लुबाना ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार को उन्होंने बिना रोड टैक्स सड़कों पर दौड़ रहीं छह बसों और तीन टिप्परों को जब्त किया। बिना रोड टैक्स सड़कों पर दौड़ने वाली बसों व अन्य वाहनों के खिलाफ शुरू किए अभियान में वे सुबह आफिस ड्यूटी से पहले ही रोज जीटी रोड व अन्य मुख्य सड़कों पर नाकेबंदी करके अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को बंद करने में लगे हैं।
विज्ञापन

आरटीए सेक्रेटरी लुबाना ने बताया कि सोमवार को सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक उन्होंने यह अभियान चलाया। इस दौरान टीम के साथ जीटी रोड और तरनतारन रोड पर नाकेबंदी करके वाहनों के दस्तावेज जांचे। उन्होंने बताया कि तीन घंटों की मेहनत के दौरान उन्हें ऐसे नौ वाहन मिले, जो बिना रोड टैक्स सड़कों पर दौड़ रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार के अभियान में उन्होंने छह बसों और तीन टिप्परों को जब्त किया है।
विज्ञापन

लुबाना ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने शहर की मुख्य सड़कों पर नाकेबंदी कर इस अभियान के तहत 10 बसों को जब्त किया। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नियमों की उल्लंघना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खास कर टैक्स न भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायतें विभागीय मंत्री ने दी हैं, जिसके तहत जिले में बिना रोड टैक्स जमा करवाए और निर्धारित टाइम की उल्लंघना करने वाली बसों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर भी नजर
बताया जा रहा है कि विभाग के काम में पारदर्शिता लाने के लिए और सरकार के काम को रेगुलर तरीके से करने के लिए आरटीए सेक्रेटरी अर्शदीप सिंह लुबाना ने आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर भी नजरें गड़ा ली हैं। बताया जा रहा है कि उनके पास ऐसी सूचनाएं पहुंच रही हैं कि ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर कार का ड्राइविंग टेस्ट पास करवाने के लिए लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।

यह भी सूचना है कि ट्रैक पर एजेंटों का जमावड़ा रहता है, जो ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाने या ड्राइविंग टेस्ट के लिए आने वालों को अपने जाल में फंसाकर दो से तीन हजार रुपये तक एेंठ लेते हैं। इससे पहले यह मामला सामने आने पर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के इंचार्ज गुरदेव सिंह को यहां से बदल कर बठिंडा भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed