{"_id":"6671c277cd69e408300652d3","slug":"rs-5-lakh-fine-imposed-on-ticketless-passengers-during-special-checking-campaign-amritsar-news-c-59-1-asr1001-106530-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: स्पेशल चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रियों से पांच लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: स्पेशल चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रियों से पांच लाख रुपये जुर्माना
Tue, 18 Jun 2024 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम संजय साहू के निर्देशों पर विभिन्न ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस में यह चेकिंग की गई।
17 जून तक यह चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें स्पेशल टीमें बनाई गई। विशेष टिकट चेकिंग अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अमृतसर व श्रीनगर, स्टेशन निदेशक लुधियाना व जम्मू तवी तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधकों ने किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि टिकट चेकिंग मेन लाइनों में किया गया। फिरोजपुर मंडल के जालंधर-अमृतसर, फिरोजपुर-बठिंडा, लुधियाना-पठानकोट कैंट, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-पठानकोट कैंट, लुधियाना-जालंधर कैंट, श्रीनगर-बनिहाल सेक्शनों पर गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते हुए 962 रेल यात्रियों से लगभग पांच लाख रूपये जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि मंडल के जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर तथा फिरोजपुर मुख्यालय के टिकट चेकिंग स्टाफ ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान में सराहनीय कार्य किया है जो मंडल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जो टिकट चेकिंग स्टाफ लगन से कार्य करते हुए टिकट चेकिंग द्वारा अधिक राजस्व प्राप्त करते हैं, उनको पुरुस्कृत किया जाता है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के अत्यधिक भीड़ वाले स्टेशन जैसे अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना एवं जम्मू तवी की निगरानी उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इन स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ एवं आरपीएफ के जवानों द्वारा रेल यात्रियों की सुख सुविधा का खास ख्याल रखते हुए तथा अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त भीड़ की निकासी हेतु समर स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन व रेलगाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बे लगाकर की जा रही है।