{"_id":"6283d5480d8deb429e003b65","slug":"returning-home-from-school-student-got-splinter-in-a-minor-altercation-gurdaspur-news-pkl450916051","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रहे छात्र को मामूली तकरार में मारी किरच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को मामूली तकरार में मारी किरच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर में पढ़ रहे जमा दो के छात्र को स्कूल के बाद घर लौटते वक्त पांच युवकों ने मामूली तकरार के बाद किरच से हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। छात्र की पहचान विकास मोहन निवासी जट्टूवाल के रूप में हुई है।
इस संबंध में दी शिकायत में विकास मोहन ने बताया कि वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर में बारहवीं में पढ़ रहा है और 9 मई 2022 को स्कूल से घर जाने के लिए गुरदासपुर के बस स्टैंड पहुंचा। इसी दौरान करीब सवा ग्यारह बजे उसका कंधा गुरजिंदर कुमार निवासी मचला के साथ लग गया। जिसके पास आरोपी निखिल और तीन अन्य नौजवान साथ खड़े थे। इस पर गुरजिंदर ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और निखिल ने उसकी बाजू पकड़ी और गुरजिंदर ने कमर में रखी किरच निकालकर उसे मार देने की नियत से वार कर उसे जख्मी कर दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई ने बताया कि छात्र विकास मोहन के बयान पर गुरजिंदर और निखिल निवासी मचला व तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी फरार हैं।