{"_id":"62ab5f7c83a3fb7251309ecc","slug":"retreat-ceremony-to-be-held-at-jcp-attari-changed-the-timing-amritsar-news-pkl453851578","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीपी अटारी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीपी अटारी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत-पाक सीमा स्थित ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर रोजाना शाम को होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय वीरवार से बदल दिया गया है। तेजी से बढ़ रही गर्मी के कारण इस सेरेमनी का समय आधा घंटा आगे किया गया है। वीरवार को जेसीपी पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी शाम 6.30 बजे शुरू हुई, जबकि इससे पहले यह सेरेमनी शाम 6 बजे शुरू होती थी।
यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार से यह सेरेमनी 6:30 बजे शुरू होकर देर शाम 6:55 बजे तक चलेगी। इससे पहले यह रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होकर 6:25 मिनट तक चलती थी। खासा सेक्टर हेडक्वार्टर के डीआईजी भूपिंदर सिंह ने सैलानियों के नाम संदेश में कहा कि वे रिट्रीट सेरेमनी का आनंद उठाने के लिए तय समय पर ही पहुंचे, अर्थात शाम 4 बजे के बाद ही बार्डर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाएं अपना हैंडबैग, कीमती सामान अपने साथ न लेकर आएं।