फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Religious punishment to Sukhbir Badal SGPC President Dhami Bhundar meeting with Singh Sahiban in Amritsar

सुखबीर बादल को धार्मिक सजा: SGPC अध्यक्ष धामी, भूंदड़ की सिंह साहिबान के साथ दो घंटे बैठक

Wed, 20 Nov 2024 08:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Nov 2024 08:56 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ तनखहिया घोषित किए गए शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल की धार्मिक सजा पर जल्द फैसला आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Religious punishment to Sukhbir Badal SGPC President Dhami Bhundar meeting with Singh Sahiban in Amritsar
सुखबीर बादल - फोटो : twitter @officeofssbadal

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता सुखबीर बादल की धार्मिक सजा पर कभी भी फैसला आ सकता है। श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ तनखहिया घोषित किए गए सुखबीर बादल को अभी धार्मिक सजा सुनाई जानी है। बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में अकाली नेताओं की एक विशेष बैठक हुई है। 
विज्ञापन


राजनीतिक संकट का समाना कर रहे शिरोमणि अकाली दल बादल (शिअद) के आधार की रक्षा को लेकर अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह व तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की विशेष बैठक ज्ञानी रघबीर सिंह के निवास पर हुई। अकाली नेताओं ने इस बैठक को चाहे साधारण व रूटीन की बैठक बताया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सारी बातचीत का केंद्र सुखबीर बादल को दी जाने वाली धार्मिक सजा पर रहा है।
विज्ञापन


जत्थेदारों को अपनी सेवा पर बने रहने के अपील
करीब दो घंटे चली इस बैठक में अकाली दल के मौजूदा राजनीतिक हालातों, सुखबीर बादल को धार्मिक सजा आदि समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस बैठक में जत्थेदारों को अपनी सेवा पर बने रहने के अपील के साथ-साथ सुखबीर बादल के मामले में जल्द संस्थाओं के प्रमुखों की राय लेकर पांच सिंह साहिबानों से कार्रवाई की अपील की गई है, जिसे मानते हुए दोनों जत्थेदारों ने जल्दी मीटिंग रखने का विश्वास दिलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण बैठक थी- ज्ञानी हरप्रीत सिंह
बैठक के बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह साधारण बैठक है और पहले भी इस तरह की बैठकें आपस में होती रही हैं। जत्थेदार के इस्तीफे की चर्चा पर उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल संबंधी पांच सिंह साहिबानों में ही कोई फैसला लिया जा सकता है। 


जल्द शुरू की जाएगी डेलीगेट्स की भर्ती 
अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि वह अमृतसर आए हुए थे और उनकी इच्छा थी कि जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की जाए। अकाली दल के 15 दिसंबर को पदाधिकारियों के चुनाव का समय पूरा होने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही डेलीगेट्स की भर्ती शुरू की जाएगी। इसके बाद अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed