{"_id":"616da326d4fd3a79e1467570","slug":"religious-books-burnt-due-to-fire-in-mosque-in-amritsar-s-majitha-town-amritsar-news-pkl4304074104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के मजीठा कस्बा में मस्जिद में आग लगने से धार्मिक किताबें जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के मजीठा कस्बा में मस्जिद में आग लगने से धार्मिक किताबें जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। मजीठा के कस्बा के गांव कत्थूनंगल में जामा मस्जिद (दरगाह बाबा जहूर शाह) में शनिवार रात अचानक आग लग गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से पेट्रोल की एक बोतल बरामद करने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसपी अभिमन्यु राणा ने शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ एसएसपी (देहाती) राकेश कौशल ने कुछ शरारती तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की नीयत से वारदात को अंजाम दने की आशंका जताई है।
पुलिस ने पाया कि आग लगने के चलते मस्जिद के अंदर एक कमरे में रखी उर्दू की कुछ किताबें, फ्रिज व अन्य सामान जल गया था। कत्थूनंगल वार्ड 5 निवासी महमूद इरशाद ने पुलिस को बताया कि वह बीस साल से मस्जिद में बतौर सेवादार हैं। शनिवार रात वह सेवा करने के लिए उठे तो उन्होंने एक कमरे से धुआं निकलता देखा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते कमरे में धमाका होने के साथ ही चारों तरफ आग फैल गई। उन्होंने गांव के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने पुलिस को बताया कि गांववासियों ने पानी और रेत डाल कर कमरे में लगी आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद देखा कि कमरे की खिड़की टूटी हुई थी और पास ही पेट्रोल की एक बोतल गिरी हुई थी। कमरे के अंदर रखा फ्रिज, वॉलक्लॉक और उर्दू की कुछ प्रचार सामग्री जल चुकी थी। सेवादार ने बताया कि उन्हें संदेह है कि कोई व्यक्ति मस्जिद की दीवार फांदकर अंदर घुसा और पिछले कमरे में आग लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जल्द आग की सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा : एसएसपी
एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि घटनास्थल पर लगे कैमरे में कोई दिखाई नहीं दे रहा। पुलिस कत्थूनंगल गांव के अलावा आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला रही है। किसी शरारती तत्व द्वारा इस घटना को अंजाम देकर माहौल खराब करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इसमें कई एंगल से जांच कर रही है और बहुत जल्द आग लगने की सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा।