{"_id":"56dd564d4f1c1b13068b4568","slug":"railway-job-13-lakh-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी का झांसा, 13 लाख की ठगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी का झांसा, 13 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 07 Mar 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे विभाग में अलग-अलग पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक वकील ने तीन लोगों से करीब 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब आरोपी ने उन्हें नौकरी नहीं दिलाई तो पीड़ित युवक के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने हैबोवाल निवासी राम नरेश की शिकायत पर एडवोकेट मंजीत सिंह तूर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
राम नरेश द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसका छोटा भाई और उसके दोस्त रेलवे में नौकरी करना चाहते थे। उनकी मुलाकात आरोपी एडवोकेट मंजीत सिंह तूर से हुई। आरोपी ने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपी ने राम नरेश के भाई गुरविंदर, उसके दोस्त अनिल और संजीव से करीब 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। उसके बाद आरोपी टाल मटोल करने लगा।
नौकरी न मिलने पर जब पीड़ितों ने आरोपी से पैसे मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।