{"_id":"66b62c4f2ab093100007cdab","slug":"raghav-chadhas-demand-to-build-nankana-sahib-corridor-is-justified-nihang-chief-balbir-singh-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107415-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना साहिब कॉरिडोर बनाने की राघव चड्ढा की मांग जायज: निहंग मुखी बलबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना साहिब कॉरिडोर बनाने की राघव चड्ढा की मांग जायज: निहंग मुखी बलबीर सिंह
Fri, 09 Aug 2024 08:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के प्रमुख, बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी ने कहा कि राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने सिख समुदाय से पाकिस्तान के गुरुधामों व श्री ननकाना साहिब के खुले दर्शन के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाने की मांग रखी है, जिसका संगठन समर्थन करता है।
बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि यह मामला पंजाबियों की आस्था से जुड़ा है। पंजाब एक ऐसा राज्य है जिसकी भूमि गुरुओं की कृपा से पवित्र है। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान परिवार अलग होने के साथ-साथ हमारे गुरुधाम भी अलग हो गए। आज पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब, श्री पंजा साहिब और श्री ननकाना साहिब जैसे कई गुरुद्वारे हैं। यह लाहौर से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। भारत और पाकिस्तान की सरकारों को संयुक्त रूप से एक गलियारा बनाना चाहिए। श्री ननकाना साहिब के दर्शन के लिए वीजा, पासपोर्ट, शुल्क या किसी जटिल फॉर्म की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।, बल्कि यह एक सरल प्रक्रिया होनी चाहिए।