{"_id":"91e72a142e306aa77ea0c607c4c7a5db","slug":"punjab-tarantaran-sukhbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को राहत देने वाला पहला सूबा है पंजाब: सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को राहत देने वाला पहला सूबा है पंजाब: सुखबीर
अमर उजाला, तरनतारन
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा व्यापारियों के लिए आरंभ की गई राहत योजना द्वारा पंजाब में इंस्पेक्टरी राज के खात्मे के लिए जो प्रयास किया गए हैं इसके तहत व्यापारी अपनी श्रेणी के तहत एक मुश्त टैक्स भरेंगे।
वीरवार को तरनतारन की दाना मंडी में व्यापारियों की एक रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार का यह प्रयास व्यापारियों को व्यापार के दौरान आने वाली मुश्किलों से राहत दिलाने के लिए हर प्रयास करेगा ताकि व्यापारी बिना किसी डर के सिर्फ व सिर्फ व्यापार की तरफ ध्यान दे सकें। राहत योजना के तहत पहले पड़ाव में पंजाब के 74 शहरों, कस्बों को शामिल किया गया है जिन्हें आगे तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
25 लाख तक की टर्नओवर वाले व्यापारियों को 5 हजार, 25 से 50 लाख वाले व्यापारियों को 10 हजार व 50 से 75 लाख वाले व्यापारियों को 15 हजार व 75 लाख से एक करोड़ रुपये तक की टर्नओवर वाले व्यापारियों को 20 हजार रुपये एक मुश्त देने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर रैली में मंत्री अनिल जोशी, विधायक हरमीत सिंह संधू, सरूप चंद, विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया, रविंदर सिंह ब्रहमपुरा चेयरमैन जिला योजना कमेटी, विधायक बलजीत सिंह जलाल उसमा, डिप्टी कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल, एसएसपी राजजीत सिंह, शिवदुलार सिंह, एसडीएम डा. अनूप्रीत कौर, नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष भुपिंदर सिंह खेड़ा, वीर सिंह लोपोके, लखबीर सिंह लोदीनंगल उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर लडे़ंगे : सुखबीर
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का कहना है कि लोकसभा चुनाव में शिअद और भाजपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगा। सुखबीर वीरवार को अमृतसर दक्षिण क्षेत्र में 285 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किए जाने वाले सीवरेज और पेयजल के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखने के पश्चात मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की तरह फालतू वादे नहीं किए बल्कि विकास करके दिखाया है। आम आदमी पार्टी संबंधी पूछे जाने पर सुखबीर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। हम सभी का स्वागत करते हैं, लेकिन इस समय पंजाब में आप से हमें कोई खतरा नहीं। हम आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे वादों को पहले ही लागू कर चुके हैं। सुखबीर ने कहा कि हमने सभी पार्टियों के साथ अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए हैं और शेष रहते उम्मीदवारों का एलान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।