{"_id":"675674bbae803797d5052f3d","slug":"punjab-police-will-take-narain-chaura-to-lakhimpur-kheri-to-recover-weapons-and-explosives-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukhbir Badal Attack: हथियार व विस्फोटक बरामद करने के लिए चौड़ा को लखीमपुर खीरी लेकर जाएगी पंजाब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukhbir Badal Attack: हथियार व विस्फोटक बरामद करने के लिए चौड़ा को लखीमपुर खीरी लेकर जाएगी पंजाब पुलिस
Mon, 09 Dec 2024 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:10 AM IST
सार
चार दिसंबर को खालिस्तानी आतंकी चौड़ा ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर गोली चला कर हमला किया था। पुलिस ने मुस्तैदी बरतते हुए चौड़ा को मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नारायण सिंह चाैड़ा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने लखीमपुर खीरी में कुछ हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपा कर रखी है। इसे बरामद करने के लिए पुलिस चौड़ा को उत्तर प्रदेश लेकर जाएगी। हालांकि, अभी तक आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसने गोली चलाने के लिए जिस विदेशी पिस्टल का उपयोग किया है, वह उसने कहां से हासिल की।
वहीं, रविवार को रिमांड खत्म होने के बाद चौड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसका पुलिस रिमांड तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। पुलिस ने कुछ और जानकारियां इकट्ठा करने के लिए नारायण सिंह चौड़ा के दो बेटों को भी रविवार फिर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उनसे अभी पूछताछ पूरी नहीं हुई है। चार दिसंबर को खालिस्तानी आतंकी चौड़ा ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर गोली चला कर हमला किया था। पुलिस ने मुस्तैदी बरतते हुए चौड़ा को मौके पर ही काबू कर लिया। चौड़ा के खिलाफ थाना कोतवाली में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया है। उनके उपर 31 के करीब विभिन्न मामले चल रहे हैं।