फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Police registered case against policeman who opened fire during wedding in Amritsar

Amritsar: शादी में की थी फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपने ही कांस्टेबल पर दर्ज की एफआईआर

Tue, 22 Nov 2022 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Nov 2022 12:23 PM IST
सार

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा फायरिंग की वीडिया वायरल हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत की कि शादी समारोह में गोलियां चलाने वाला कांस्टेबल रणजोध सिंह है।

विज्ञापन
Punjab Police registered case against policeman who opened fire during wedding in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस ने शादी के दौरान गोलियां चलाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिछले दिनों अमृतसर देहात पुलिस में तैनात एक टेलीफोन आपरेटर कांस्टेबल ने एक शादी समारोह में गोलियां चलाईं। इसके बाद उक्त कांस्टेबल की वीडियो वायरल हुई। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी की जिसके बाद पुलिस ने वायरल हुई वीडियो की जांच की। इसके बाद आरोपी की पहचान भंगली कलां गांव निवासी रणजोध सिंह के रूप में हुई। 
विज्ञापन


डीएसपी मजीठा मनमेाहन सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसने जिस हथियार से विवाह समारोह में गोलियां चलाई है, उसकी जांच करवाई जाएगी कि वह हथियार उसके पास कहां से आया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा फायरिंग की वीडिया वायरल हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत की कि शादी समारोह में गोलियां चलाने वाला कांस्टेबल रणजोध सिंह है। पुलिस ने जांच करवाई तो पता चला कि रणजोध सिंह अमृतसर देहाती पुलिस में बतौर टेलीफोन आपरेटर का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed