फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, pathankot, youth sink in river

नहाने गया युवक नहर में गिरा, लापता

Tue, 14 Jul 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 14 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
रविवार शाम सरना स्थित कोटली नहर में पैर फिसलने से एक युवक पानी में गिर गया। तीन दिन बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


युवक की पहचान गौरव (24) पुत्र बलवीर निवासी डा. अंबेडकर नगर भदरोया के रूप में हुई है। गौरव के दोस्त नीरज ने बताया कि वह गौरव के साथ उसके रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कोटली नहर के पास पहुंचने पर गौरव ने नहर में नहाकर चलने की बात कही। जैसे ही वह नहर के पास पहुंचा उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा।

पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बहने लगा। नीरज के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गौरव को बचाने की कोशिश की। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण गौरव बता चला गया। देर शाम को उसने गौरव के घरवालों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने थाना कानवां की पुलिस को इसकी सूचना दी।

तीन दिन बीत जाने के बाद भी गौरव का कुछ पता नहीं चला है। एसएचओ कानवां रमेश ने बताया कि युवक को ढूंढने के लिए पुलिस कोटली नहर से लेकर फरीदाबाद, भरिया, घरोटा सहित जिन जगहों से यह नहर गुजरती है वहां सर्च अभियान चला रही है। इसके अलावा गोताखोर भी पानी के भीतर जाकर युवक को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed