फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, pathankot, trains cancel

जम्मू जाने वाली सभी बसें रद्द, यात्री परेशान

Fri, 05 Jun 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 05 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
 जम्मू में हिंसा को मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार को पठानकोट से वहां जाने वाली सभी बसें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में यात्रियों को प्राइवेट टैक्सी और ट्रेनों ने यात्रा करनी पड़ी। वहीं यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनें फुल रहीं।
विज्ञापन


जेएंडके आरटीसी के  बुकिंग क्लर्क रनदीप कुमार ने बताया जम्मू में शुरू हुई हिंसा के बाद सुरक्षा प्रबंधों को मद्देनजर रखते हुए पठानकोट से जम्मू जाने वाली जेएंडके आरटीसी की सभी बसों को रद्द कर दिया। ताकि यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना न पड़े।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि जेएंडके आरटीसी की बसें न चलने से वहां की सरकार को एक दिन का 40 हजार रुपये और पंजाब रोडवेज व निजी बसें वालों को 70 हजार रुपये के करीब का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पठानकोट बस स्टैंड पर पहुंचे यात्रियों को जम्मू जाने के लिए बसें न मिलने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री बसों के चलने का इंतजार करने लगे, और कुछ प्राइवेट टैक्सी व ट्रेनों के माध्यम से जम्मू के लिए रवाना हुए।


पठानकोट से जम्मू जाने वाली सभी बसें रद्द होने से रेल यात्रियाें की बढ़ गई। इससे पठानकोट रेलवे स्टेशन और पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर काफी चहलपहल थी। इतना ही नहीं जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनें बिल्कुल फुल थी। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन में खड़े होकर सफर करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed