फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Heritage Show at Pitex Fair brings together heritage, fashion, art and tourism

Amritsar News: पाइटेक्स मेले में पंजाब हेरिटेज शो में विरासत, फैशन, कला और पर्यटन का संगम

Sun, 07 Dec 2025 07:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab Heritage Show at Pitex Fair brings together heritage, fashion, art and tourism
-पंजाब के क्राफ्ट और हैंडलूम को मिलेगी नई ग्लोबल पहचान, अभिनेत्री हेलन व अभिनेता रजत बेदी भी पहुंचे
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। 19वें पाइटेक्स के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ काॅमर्स की ओर से आयोजित फैशन टेक्स एंड टेक फोरम के पंजाब हेरिटेज शो में विरासत, फैशन, कला और पर्यटन का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बॉलीवुड की 80 के दशक की अभिनेत्री हेलेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जबकि अभिनेता और प्रोड्यूसर रजत बेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
शो की शुरुआत बाल कलाकारों के हेलेन खान के गीतों पर शानदार डांस प्रदर्शन से हुई। इसके बाद मॉडल्स ने हिमानी अरोड़ा, श्रेया मेहरा, फराह और संजना, रचित खन्ना के डिजाइन कलेक्शन पेश किए। खुराना ज्वेलरी हाउस के एक्सक्लूसिव कलेक्शन और इंडियन ऑइडल फेम हरगुन कौर का स्टेज प्रदर्शन भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। यह हेरिटेज शो सिर्फ फैशन का मंच नहीं, बल्कि पंजाब की सांस्कृतिक विरासत और कलाकारों के सृजनात्मक योगदान को वैश्विक पहचान दिलाने का माध्यम भी बना।
विज्ञापन

वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना उद्देश्य
हिमानी अरोड़ा, रीजनल चेयर, फैशन टेक्स एंड टेक फोरम ने बताया कि यह शो कारीगरों के उत्सव और उनके समर्थन के लिए समर्पित था। इसका उद्देश्य पंजाब के क्राफ्ट, हैंडलूम और टेक्सटाइल इकोसिस्टम को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है। कर्ण गिल्होत्रा, पीएचसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर ने कहा कि यह आयोजन युवा पीढ़ी को पंजाब की विरासत से जोड़ने और स्थानीय कला को बढ़ावा देने का प्रयास है। इस अवसर पर डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ, अमृतसर जोन कन्वीनर जयदीप सिंह, सीनियर रीजनल डायरेक्टर भारती सूद अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर आना चाहती थी पर आज पूरी हुई इच्छा: हेलेन
अभिनेत्री हेलेन ने कहा कि वह लंबे समय से अमृतसर आना चाहती थीं। इस अवसर पर वह दरबार साहिब गईं और शहर की मार्केट में खरीदारी की। उन्होंने यहां के लोगों के सांस्कृतिक प्रेम की सराहना की।

जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए: रजत बेदी
रजत बेदी ने अपने संघर्ष का अनुभव साझा किया और कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने 15 साल पहले इंडस्ट्री में अपने सफर और 20 साल बाद कमबैक की कहानी सुनाई। शाहरुख के बेटे ने उनकी फिल्म देखकर उन्हें नए प्रोजेक्ट में शामिल किया जिससे उनका कॅरिअर फिर से चमका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article