फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot singh sidhu said, Punjab government to build a cold store in five villages

दशहरे पर नवजोत सिंह सिद्धू बोले- रावण का अहंकार टूटा था, मोदी का भी टूटेगा

Sun, 25 Oct 2020 05:32 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 05:32 PM IST
सार

  • पूर्व मंत्री ने चमरंग रोड पर कंबल वितरण कर लोगों के साथ मनाया जन्मदिन, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना 
  • अपनी सरकार को दी हिदायत, कहा- पंजाब सरकार हर पांच गांव में एक कोल्ड स्टोर का निर्माण करवाए

विज्ञापन
Navjot singh sidhu said, Punjab government to build a cold store in five villages
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब डेढ़ साल बाद रविवार को पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सार्वजनिक मंच से अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रावण का अहंकार भी टूट गया था, मोदी का अहंकार भी जल्दी ही टूट जाएगा। सिद्धू रविवार को चमरंग रोड पर कंबल वितरण करने पहुंचे थे। उन्होंने स्लम बस्ती के लोगों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया। हालांकि उनका जन्मदिन 19 अक्तूबर को था लेकिन उन्होंने रविवार को लोगों के साथ इसे सेलिब्रेट किया।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की आवाज दबा रही है। कृषि कानून इसलिए लाया गया कि किसानों के कानूनी अधिकार छीनकर अंबानी-अडानी के हाथों में पंजाब की मंडियां सौंप दी जाएं। गोदाम में अनाज तो होगा, पर अंबानी-अडानी इसे पचास से सौ गुणा रेट पर बेचेंगे।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने रोटी को बुनियादी जरूरत में शामिल नहीं किया। यह मोदी सरकार का अहंकार है, जिसे तोड़ना जरूरी है। मैं शंखनाद करता हूं कि इस लड़ाई में सभी इकट्ठे होकर कूदें। आज किसान को पगड़ी संभालने की जरूरत है, अन्यथा सरकार उसका सारा माल लूट लेगी। सिद्धू ने कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए शैतान का रूप अपनाया है। भाइयों और बहनों! मतलब निकल गया तो अब पहचानते नहीं, यूं जा रहे हैं जैसे हमें जानते नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बार सार्वजनिक मंच से सरकार को हिदायत दी। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार हर समस्या का समाधान कर सकती है। पंजाब सरकार के पास फसल की भंडारण क्षमता नहीं है। 

किसान के पास अपनी फसल सीधे मार्केट में बेचने के साधन नहीं हैं। ऐसे में पंजाब सरकार हर पांच गांव में एक कोल्ड स्टोर का निर्माण करवाए। सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार को प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री स्थापित करने की दिशा में काम करना होगा। पंजाब सरकार किसान के उत्पादों में निवेश करे तो केंद्र का दखल ही खत्म हो जाएगा। 

पंजाब में फसली विविधता नहीं है, क्योंकि सिर्फ दो ही फसलों पर एमएसपी है। पंजाब में सरकारी खरीद की मांग-सप्लाई मॉडल बनाया जाए। तीन करोड़ की आबादी वाले पंजाब में फसल की सरकारी खरीद हो। पंजाब सरकार ने कृषि सुधार बिल का विरोध किया, विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया। यह प्रशंसनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed