फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CM Bhagwant Mann targeted Simranjit Singh Mann

सियासत गरमाई: सिमरनजीत मान को सीएम भगवंत मान ने घेरा, बोले- शहीद भगत सिंह को 'आतंकवादी' कहना बेहद शर्मनाक

Sun, 17 Jul 2022 05:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 05:59 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि देश के शहीदों को आतंकवादी कहना बेहद शर्मनाक बात है। सीएम ने कहा कि मैंने संसद में भी शहीदों को भारत रत्न देने की मांग की थी और पंजाब विधानसभा ने शहीदों के शहीदी दिवस पर मौन भी रखा।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann targeted Simranjit Singh Mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरदार भगत सिंह को 'आतंकवादी' कहने पर सांसद सिमरनजीत सिंह मान की आलोचना की। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह युवाओं के दिलों की धड़कन हैं और हमेशा रहेंगे। उनकी वजह से हम आज आजाद देश में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद देश व कौम का सरमाया होते हैं। उन्होंने संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बयान की निंदा और इस बयान को दुखदायक बताया। सीएम ने कहा कि देश के शहीदों को आतंकवादी कहना बेहद शर्मनाक बात है। सीएम ने कहा कि मैंने संसद में भी शहीदों को भारत रत्न देने की मांग की थी और पंजाब विधानसभा ने शहीदों के शहीदी दिवस पर मौन भी रखा। सुल्तानपुर लोधी में रविवार को पवित्र काली बेईं की कार सेवा की 22वीं वर्षगांठ पर धार्मिक समागम का आयोजन करवाया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। यहां उन्होंने सिमरनजीत मान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


सिमरनजीत मान के विरुद्ध कार्रवाई करे आप: भाजयुमो
उधर, अमृतसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बयान पर कड़ा एतराज जताया और आप सरकार से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह पंजाब सहित समूचे भारत के नौजवानों के आइकॉन हैं और उन्हें आतंकवादी कहने वाले को युवा वर्ग कभी माफ नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आप सरकार से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान अपनी ओछी राजनीति के लिए नौजवानों को भड़का कर पंजाब का शांतिमय और भाईचारक माहौल खराब करना चाहते हैं। युवा मोर्चा के नेता ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार शहीद भगत सिंह का नाम लेकर ही सत्ता में आई है फिर पंजाबियों के भारी विरोध के बावजूद सिमरनजीत सिंह मान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज क्यों नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed