फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, fulka

केंद्र से एसआईटी गठित करवाएं बादल : फुलका

Sun, 15 Jun 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 15 Jun 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, fulka
आम आदमी पार्टी के नेता एडवोकेट एचएस फुलका ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि वे अकाली दल के संयोजक व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आदेश दें कि वे केंद्र सरकार के साथ बात करके 84 के दंगा पीड़ितों के केसों को दोबारा ओपन करने के लिए स्पेशल इनवेटिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन करवाएं।
विज्ञापन


वहीं सज्जन कुमार के खिलाफ नंगलोई थाना में दर्ज केस जिस की जांच 1992 में पूरी हो चुकी है, उनका चालान अदालत में पेश करवाया जाए। फुलका के साथ इस समय भारी संख्या में आप वर्कर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए फुलका ने कहा कि जब बादल और भाजपा सत्ता के बाहर थे तो दिल्ली दंगों के दोषियों को सजाएं दिलवाने के लिए धरनों और प्रदर्शनों में बैठ कर एसआईटी बनाने की मांग की जाती थी। आज जब भाजपा और बादल केंद्र व पंजाब दोनों में ही सत्ता में हैं तो एसआईटी की बात को नकारे करके सिर्फ कमीशन बैठाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास गवाह है कि कमीशन कई कई साल तक जांच करते रहते हैं और कोई भी सार्थक कदम दोषियों के खिलाफ नहीं उठाते। सिर्फ अपनी रिपोर्ट तक ही सीमित रहते हैं, जबकि एसआईटी जांच के बाद अपनी ओर से चार्जशीट दायर करके दोषियों को सजाएं दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed