फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, bajwa

पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार भंग कर लगे राष्ट्रपति राज: बाजवा

Wed, 14 May 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला,अमृतसर
अमर उजाला,अमृतसर Updated Wed, 14 May 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, bajwa
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में इस समय अकाली-भाजपा का गुंडाराज चल रहा है। इस राज में जनता दहशत में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन


पंजाब में लोकतांत्रिक सरकार नाम की कोई भी चीज नहीं है इसलिए अकाली-भाजपा सरकार को भंग कर यहां पर राष्ट्रपति राज लागू कर दिया जाना चाहिए। इस मुद्दों पर पंजाब कांग्रेस राज्यपाल शिव राज पाटिल को एक ज्ञापन भी सौंपेगी। साथ ही इस मुद्दे पर चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस पार्टी पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर करेगी। बाजवा अमृतसर में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। इससे पहले बाजवा विभिन्न कांग्रेसी नेताओं के साथ एडवोकेट विनीत महाजन और उसके भाई को अस्पताल में हाल चाल पूछने भी गए।  
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि अमृतसर में वकील वनीत महाजन पर हुए कातिलाना हमले व उसके दोस्त संदीप गोरसी पर दर्ज हुए हत्या की कोशिश के मामले की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वर्तमान जज से न्यायिक जांच करवाए जाने की मांग की है। इन दोनों ने स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी व उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दोहरी वोट के मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने महाजन व उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ अस्पताल में मिलकर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिया कि कांग्रेस इस हमले के लिए जिम्मेदार जोशी के खिलाफ कार्रवाई होने तक अपना विरोध जारी रखेगी। उन्होंने जोशी को तुरंत कैबिनेट से हटाए जाने की मांग की है।

 बाजवा भाजपा के वरिष्ठ नेता व अमृतसर से पार्टी उम्मीदवार अरुण जेतली पर भी बरसे, जिन्होंने इन दोनों पीड़ितों से मिलने की जरूरत भी न समझी, जो इनके कानूनी पेशे से संबंधित हैं।

बाजवा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में समयबद्ध न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम की जांच को रद्द किया है, क्योंकि उनको पंजाब पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई सारी जांच या बिठाई गई एसआईटी सिर्फ अपने सियासी आकाओं को बचाने की कोशिश है।

बाजवा ने कहा कि जोशी व उसके पारिवारिक सदस्यों की दोहरी वोट के मामले को सामने लाने के लिए दोनों वकीलों ने कानूनी रास्ता अपनाया था। अफसोसजनक है कि जोशी को अदालत में खींचने वाले इन दोनों वकीलों में से एक पर राज्य पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है और दूसरे को मारपीट करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। गोरसी के खिलाफ शिकायतकर्ता राकेश भारद्वाज जोशी का नजदीकी है।


बाजवा ने कहा कि पंजाब में कोई कानून नहीं है और लोग सियासी आकाओं के निर्देशों पर चलने वाली पुलिस की रहम पर निर्भर हैं। पुलिस भी डाकुओं वाली भूमिका सरकारी वर्दी पाकर अकाली और भाजपा नेताओं के इशारों पर निभा रही है। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता सुखजिदर राज लाली मजीठिया, हरमिदर सिह गिल, गुरजीत सिह ओजला, इंदरपाल सिह धन्ना, गुरविदर सिह ममनके, जोगिदर पाल ढींगरा, स्वराज ढिल्लों, कुलदीप सिंह धालीवाल व बलबीर तूर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed