{"_id":"68597864d6e05842d70e8e5586ea63fb","slug":"punjab-amritsar-amrinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि के लिए योजना बने : कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि के लिए योजना बने : कैप्टन
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 14 Jul 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस पक्ष के उप नेता व अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में कम मानसून की वजह से बन चुके सूखे के हालात पर चिता जाहिर करते हुए राज्य सरकार से कृषि को बचाने के लिए संभावित योजना बनाने को कहा है।
उन्होंने सरकार को किसानों को होने वाले नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाने की सलाह दी है, ताकि किसानों को बनता मुआवजा दिया जा सके।
कैप्टन ने कहा कि यह समय राज्य सरकार द्वारा फसल इंश्योरेंस स्कीम लाने का है, जो पिछले काफी समय से लंबित आ रही है व अकालियों ने इसके लिए वादा भी किया था। यहां जारी बयान में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि आधा जुलाई निकल चुका है, लेकिन अब तक हल्की बूंदाबांदी के अलावा बारिश नहीं हुई।
इस कारण राज्य व खासकर सीमावर्ती इलाकों अमृतसर आदि में बड़ा क्षेत्र सूखे के हालातों का सामना कर रहा है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए योजना बनाने की जिम्मेदारी सरकार की बनती है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र में हितैषी सरकार होने कारण पूरी तरह से संभावित योजना तैयार करके उसको मंजूर करवाने व समय पर अदायगी करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पहले अकाली केंद्र से सहयोग न मिलने का बहाना बना रहे थे, लेकिन अब तो एनडीए सत्ता में है और जिसकी वह सांझीदार पार्टी है, ऐसे में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।