फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, tahli sahib, close, market, covered, police station

टाहली साहिब मार्केट बंद कर थाने का घेराव

Mon, 22 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 22 Feb 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
protest, tahli sahib, close, market, covered, police station
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह पर हमले के खिलाफ सोमवार को टाहली साहिब मार्केट बंद रही। दुकानदारों ने कांग्रेसियों के साथ थाना सुल्तानविंड का घेराव कर धरना दिया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


एसपी साउथ प्रभजोत सिंह की ओर से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देन पर करीब चार घंटे बाद मामला शांत हुआ।

शनिवार की देर रात कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह निवासी तेज नगर को कुछ लोगों ने घर से अगवा करने के बाद तेजधार हथियारों से घायल कर दिया था।

बचाने पहुंचे उनके बेटे, गुरदीपक सिंह, पार्टनर हरजीत को भी घायल कर दिया। कांग्रेस नेता के बयान पर थाना सुल्तानविंड पुलिस ने रिंकू, राजू, बबलू, कंवलजीत सिंह समेत 15 खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह दस बजे देहाती कांग्रेस के अध्यक्ष गुरजीत सिंह औंजला, पूर्व विधायक जसबीर सिंह डिम्पा, कांग्रेस के युवा नेता दिनेश बस्सी कार्यकर्ताओं के साथ थाना सुलतानविंड पहुंचे और थाने के बाहर धरना देकर जाम लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सुनार का काम करने वाले कांग्रेस नेता पर हमले के विरोध में सोमवार को टाहली साहिब मार्केट बंद रही। मार्केट के दुकानदारों ने भी थाने के घेराव में कांग्रेसियों का साथ दिया। गौरतलब है कि टाहली साहिब मार्केट सुनारों की एशिया की सबसे मार्केट मानी जाती है। मार्केट बंद होने से अन्य राज्यों से आए व्यापारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed