फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, ssp office, sad leaders, beat congress leader, tataran

कांग्रेस नेता से मारपीट में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Fri, 03 Jun 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन
ब्यूरो,अमर उजाला/तरनतारन Updated Fri, 03 Jun 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
protest, ssp office, sad leaders, beat congress leader, tataran
तरनतारन में एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं ‌महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अकाली नेताओं के इशारे पर पुलिस चौकी टाउन की पुलिस की ओर से गांव पलासौर निवासी कांग्रेसी नेता जसवंत सिंह पलासौर की पिटाई करने के मामले में पार्टी कार्यकर्ता ने एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने आरोपी पुलिस चौकी टाउन के इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही कांग्रेस नेता पर दर्ज जानलेवा हमले के मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर पूर्व एसजीपीसी सदस्य और कांग्रेसी नेता सविंदर सिंह दोबलियां ने कहा कि जसवंत सिंह पलासौर को पुलिस चौकी टाउन के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने साजिश तहत घर से उठाया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर मारपीट की। पुलिस ने जसवंत सिंह पलासौर की दाढ़ी नोंची और पगड़ी उतारकर जलील किया। जसवंत सिंह पलासौर की हालत बिगडने के बावजूद अच्छे अस्पताल से इलाज नहीं करवाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में बैठी महिलाओं ने पुलिस और सरकार खिलाफ नारेबाजी की। घंटों तेज धूप में धरना जारी रहा। इस मौके पर अवतार सिंह दयोल, सुखविंदर सिंह लाडी जौहल, तलबीर सिंह, डॉ. सुखविंदर सिंह, पूर्व पार्षद मंजीत सिंह, तलबीर सिंह ठट्ठियां, सूबा सिंह गगोबूहा, कुलबीर सिंह नूरदी, बंटी गंडीविंड, हरमनजोत सिंह पलासौर मौजूद रहे।


एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि जसवंत सिंह पलासौर को उठाने और मारपीट के आरोपी पुलिस चौकी टाउन के इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच डीएसपी हरपाल सिंह को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह पलासौर के खिलाफ दर्ज 307 के मामले की भी जांच करवाई जाएगी। जांच वह बेकसूर पाया गया तो एफआईआर से नाम निकाल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed