{"_id":"5790f6df4f1c1b3e12c4b51c","slug":"protest-pathankot-protest-senitation-worker-protest-protest-on-low-quality-t-shirt-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया टी-शर्ट बांटने पर भड़के सफाई कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया टी-शर्ट बांटने पर भड़के सफाई कर्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
कमिशनर सुरिंद्र सिंह के सामने सफाई मजदूर यूनियन के सदस्या रोष जताते हुए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत थीम की टी-शर्ट देने के लिए रखे गए नगर निगम के कार्यक्रम में वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। टी-शर्ट की क्वालिटी को घटिया बताते हुए समूह सफाई कर्मियों ने टी-शर्ट लेने से इंकार कर दिया।
घटिया क्वालिटी की टी-शर्ट से गुस्साए अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के पदाधिकारी नगर निगम कमिश्नर सुरिंद्र सिंह के पास पहुंचे और विरोध जताया। कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने उच्च क्वालिटी की टी-शर्ट खरीदने का निर्देश दिया और मामले को शांत करवाया।
यूनियन के पदाधिकारियों चेयरमैन नरिंदर नंदी, प्रधान रमेश कट्टो, वाइस चेयरमैन रोशन लाल, महासचिव रमेश दरोगा ने बताया कि निगम की ओर से जो टी-शर्टें कर्मियों को दी जा रही हैं वह नायलॉन की हैं। टी-शर्ट खरीदने से पहले निगम को यूनियन से भी सुझाव लेना चाहिए था लेकिन निगम ने अपनी मर्जी की है।
विज्ञापन
वहीं नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह का कहना है कि नगर निगम की ओर से स्वच्छ भारत मुहिम के तहत करवाए जा रहे प्रकल्प के लिए निगम के सफाई कर्मियों को टी-शर्ट दी जानी थी। यह टी-शर्ट सफाई कर्मचारियों को पसंद नहीं आई। इन्हें कर्मियों की पसंद के हिसाब से बदल दिया जाएगा।