{"_id":"5867d77f4f1c1b445ceed383","slug":"protest-pathankot-protest-protest-against-nagar-nigam-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में पाइप डालने के लिए खोदे गए गड्ढे दिखाते मोहल्लावासी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर 14 में पाइप डालने के लिए खोदे गए गड्ढे नहीं भरे जाने पर इलाके के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा जल्द गड्ढे नहीं भरे गए तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे अशोक कुमार, परमजीत, गौरव, शिव कुमार, रमेश लाल, वैष्णो, अमन, रमन, शकुंतला देवी, सोनिया ने बताया कि 10 दिन पहले निगम ने मात्र ढाई फुट चौड़ी गली में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदे थे। अभी तक गड्ढे नहीं भरे जाने पर गली ने गुजरना मुश्किल हो गया है। गली में 100 से ज्यादा घर पड़ते हैं। कई लोग गिरकर घायल भी हुए हैं।
लोगों ने कहा कि पिछले लंबे समय से यहां सीवरेज के लिए गड्ढे खोदे गए थेे। गड्ढे भरने के लिए बीते सप्ताह निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। निगम ने रोष प्रदर्शन के अगले दिन पानी के पाइप डालने यहां काम शुरू किया और अभी तक खत्म नहीं किया गया, जिससे समस्या ओर बढ गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मोहल्ले की एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। अर्थी उठाकर गली में से निकलना बेहद मुश्किल था। कुछ लोगों ने गली को खुद ही समतल किया ताकि अर्थी को निकाला जा सके। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा जल्द समस्या हल नहीं हुई तो निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।