{"_id":"577d2fa74f1c1b6f0c7fb446","slug":"protest-gurdaspur-protest-protest-in-front-of-police-station-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया विरोधी साझा मोर्चा ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया विरोधी साझा मोर्चा ने थाना घेरा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन करते भूमाफिया विरोधी साझा मोर्चा नेता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहल्ला गोपाल नगर के कुलवंत सिंह के खिलाफ भद्दी शब्दावली व जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किए जाने के खिलाफ भूमाफिया विरोधी साझा मोर्चा थाना सिटी के का घेराव किया। इस दौरान यातायात अवरुद्ध कर विधायक व पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी कई गई।
भूमाफिया विरोधी मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कुलवंद सिंह पर पर्चा दर्ज होने के पीछे विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली का हाथ है। आरोप लगाया कि इससे पहले रमन बहल व मक्खन कोहाड़ पर हमला भी विधायक की शह पर ही किया गया था।
उन्होंने कहा कि कुलवंत सिंह का कुसूर सिर्फ इतना है कि वह विधायक की धमकियों के आगे नहीं झुका। नेताओं ने कहा कि कुलवंत सिंह पर पहले भी बिजली चोरी के इल्जाम में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले की दोबारा जांच करने और कुलवंत पर दर्ज झूठे मामले को रद्द करने का आश्वास दिया। इस पर धरना समाप्त कर दिया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर चार दिन में पुलिस ने केस वापिस न लिया तो एसएसपी कार्यालय के समक्ष पक्का धरना लगाया जाएगा।
इस मौके पर मोर्चा नेता रमन बहल, मक्खन कोहाड़, अशोक वैद्य, ध्यान सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह काहलों, सुखदेव सिंह भागोकांवां, गुरमीत सिंह बख्तपुरा, हरजोत सिंह, निर्मल बोपाराय मौजूद थे।