{"_id":"57c704854f1c1b3c362cb205","slug":"protest-batala-protest-sanitation-worker-protest-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 31 Aug 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
नगर काऊंसिल बटाला के सामने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चे सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारी सिस्टम बंद करने और नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार को नगर काउंसिल कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने काउंसिल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। ईओ के लिखित आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान जतिंदर कल्याण की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने ईओ मनमोहन सिंह रंधावा को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं कहा कि नगर काउंसिल के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि हाउस की बैठक में कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। पिछली बैठक में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी पिछले काफी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
काउंसिल को कर्मचारियों के पक्ष में आवाज उठानी चाहिए थी, लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया, इसलिए कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वह अपना संघर्ष जारी रखेेंगे। इसके बाद नगर काउंसिल के ईओ मनमोहन सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ईओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। लवकुश सेना के पंजाब प्रधान संजीत दैत्य ने बताया कि ईओ के आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया है। इस मौके पर सभा के चेयरमैन ओमप्रकाश चीदा, शंभुनाथ योगी, निशान कुमार, मंगत राम मौजूद थे।