{"_id":"5793425b4f1c1bac59c4be0c","slug":"protest-against-encroachment-nagar-nigam-shankarnagar-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनाइजरों और नगर निगम के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनाइजरों और नगर निगम के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट
Updated Sat, 23 Jul 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट के मोहल्ला शंकरनगर में कालोनाइजर और नगर निगम के खिलाफ रोष जताते हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला शंकरनगर के बाशिंदों ने शुक्रवार को नगर निगम व कालोनाइजरों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई।
मोहल्लावासियों का आरोप है कि कालोनाइजरों द्वारा नालों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है पर नगर निगम को इसकी चिंता नहीं है। वहीं नगर निगम मेयर का कहना है कि अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं जल्द ही मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों में अनीष कुमार, अश्विनी, पप्पी, राजेश्वर, तरसेम लाल, चचंलो देवी, वीना, कैलाशो, नीलम दर्शना राज कुमारी, सरोज, सुषमा, बिमला, पुष्पा व कंसों देवी ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले लंबे समय से बने सरकारी नाले पर कालोनाइजरों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
निगम की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। मोहल्ले में करीब 60 वर्ष पुराने दो नाले थे जिन पर कालोनाइजरों ने कब्जा कर लिया है। इन नालों से रामशरणम कालोनी, शंकर नगर, सैली रोड आदि क्षेत्रों से पानी की निकासी चक्की दरिया में होती थी। कालोनाइजरों द्वारा किए गए कब्जे से मोहल्ले में जलभराव जैसी समस्या पैदा होने लगी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम की शुरूआत में ही लोगों को कई मुश्किलें सामने आ चुकी हैं। गलियों में पानी खड़ा हो जाता है और कई बार तो लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। मोहल्ले में एक नाले को बंद किया जा चुका है जबकि दूसरे नाले को बंद किया जा रहा है। राम शरणम कालोनी में पहले से ही इन नालों को बंद किया जा चुका है।
मोहल्लेवासियों ने कहा कि निगम मेयर को इस पूरे मामले की जानकारी है। कालोनाइजर सरकारी नालों पर धड़ाधड़ कब्जे कर रहे हैं, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निगम ने जल्द इस ओर कार्रवाई नहीं की, तो सभी मोहल्लेवासी निगम कार्यालय का घेराव कर पुतला प्रदर्शन करेंगे।
वहीं, नगर निगम मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए उन्होंने असिस्टेंट टाउन प्लानर (एटीपी) को निर्देश दे दिए हैं। जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसी के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।