फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   property tax raid, shop seal, pathankot

टैक्स बकाएदार की दुकान सील, तीन को मोहलत

Fri, 20 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 20 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
property tax raid, shop seal, pathankot
पठानकोट में दुकान सील करते नगर निगम टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निगम सुपरिंटेंडेंट कम प्रापर्टी टैक्स विंग के इंचार्ज इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रापर्टी टैक्स वसूली के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन


बकाया न देने पर एक दुकानदार की दुकान सील कर दी गई। वहीं तीन बकाएदारों को टैक्स जमा करने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी गई है। 

निगम सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में टीम में इंस्पेक्टर सुरिंद्र महाजन, इंस्पेक्टर अशोक मेहता, क्लर्क  पुनीत शर्मा , तीर्थराम, सुनील महिंदू शामिल थे। सुपरिंटेंडेंट ने भदरोया स्थित दुकानदार रमेश कुमार पर 48 हजार रुपये का टैक्स बकाया था। टैक्स नहीं जमा करने पर आज की दुकान को सील कर दिया गया। वहीं तीन दुकानदारों ने सोमवार तक की मोहलत मांगी। इस पर उन्हें समय दे दिया गया है।  


निगम के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बकाएदारों की दूसरी सूची में 10 हजार से ऊपर वाले 250 उपभोक्ता हैं। इन पर अगले महीने केपहले सप्ताह से कार्रवाई शुरू हो जाएगी। कमिश्नर ने बताया कि निगम प्रशासन सामान्य रूप से टैक्स लेना चाहता है। इसलिए टैक्स धारकों का भी फर्ज बनता है कि वह टैक्स जमा कराएं। उन्होंने कहा निगम की बकाया राशि करोड़ों रुपये पार हो चुकी है। इससे कर्मचारियों को सैलरी देना मुश्किल हो गया है। इसके चलते उन्हें मजबूरी में ऐसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed