फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   property deal fraud in Amritsar Case against former trust chairman's son and associate

अमृतसर में 50 लाख की धोखाधड़ी: पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष के बेटे और साथी पर केस दर्ज, प्रॉपर्टी सौदे में की ठगी

Tue, 22 Sep 2026 10:16 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 22 Sep 2026 10:16 AM IST
सार

कैनाल कॉलोनी निवासी कंवरदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने वंश और अमित बजाज के साथ एक प्रॉपर्टी को लेकर एग्रीमेंट किया था। शिकायत के अनुसार इस सौदे के बदले उन्होंने दोनों को 50 लाख रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद दोनों ने प्रॉपर्टी का इकरारनामा भी अपने नाम करवा लिया।

विज्ञापन
property deal fraud in Amritsar Case against former trust chairman's son and associate
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके साथी अमित बजाज के खिलाफ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने प्रॉपर्टी के सौदे के तहत शिकायतकर्ता से 50 लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कैनाल कॉलोनी निवासी कंवरदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने वंश और अमित बजाज के साथ एक प्रॉपर्टी को लेकर एग्रीमेंट किया था। शिकायत के अनुसार इस सौदे के बदले उन्होंने दोनों को 50 लाख रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद दोनों ने प्रॉपर्टी का इकरारनामा भी अपने नाम करवा लिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद न तो प्रॉपर्टी संबंधी सौदा पूरा किया गया और न ही उसके 50 लाख रुपये वापस किए गए। लंबे समय तक रकम वापस नहीं मिलने के बाद कंवरदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने वंश  और अमित बजाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेजों, एग्रीमेंट, इकरारनामे और 50 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed