फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prisoner accused murder escaped Central Jail Amritsar

अमृतसर में हत्या का आरोपी कैदी केंद्रीय जेल से फरार

Fri, 01 Jan 2021 04:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Prisoner accused murder escaped Central Jail Amritsar
अमृतसर। केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी बलदेव सिंह उर्फ बंटी निवासी मुलेचक थाना गेट हकीमां शुक्रवार को दोपहर सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जेल अधिकारी बलदेव सिंह व अन्य कैदियों को जेल परिसर स्थित अफसरों के आवास स्थलों पर काम करने के लिए लाए थे। दो घंटे के बाद जब कैदियों को वापस ले जाने लगे तो गिनती में एक कैदी कम पाया गया। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घने कोहरे के कारण बलदेव सिंह जेल की 20 फुट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जेल अधिकारियों ने बलदेव सिंह के साथ काम पर गए कैदियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बलदेव सिंह को फरार करवाने में कहीं जेल के मुलाजिमों की साजिश तो नहीं है, इस एंगल पर जांच चल रही है। बलदेव सिंह को दस वर्ष पहले हत्या के मामले में सजा हुई थी। जेल में सजा काटने के दौरान वह पैरोल पर घर भी गया था। इससे पहले भी वह जेल से दो बार फरार होने की कोशिश कर चुका था। जेल प्रशासन ने बलदेव सिंह के खिलाफ थाना इस्लामाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed