{"_id":"6e2b0b153435264685160171ef01a3b0","slug":"prf-chawala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नेतृत्व में नई इबारत लिखेगा देश : चावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नेतृत्व में नई इबारत लिखेगा देश : चावला
अमर उजाला, अमृतसर।
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश उन्नति की नई इबारत लिखेगा। यूपीए के भ्रष्ट तंत्र से जनता त्रस्त आ चुकी है। यह बात बुधवार को प्रो. चावला ने अपने निवास पर चाय चौपाल लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का सामना आम जन को करना पड़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन होगा। इस सरकार में देशवासियों को निष्पक्ष और सुशासन उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रो. चावला ने कहा कि नरेंद्र मोदी की चाय चौपाल ने कांग्रेसियों को बौखलाहट में ला दिया है। अब चाय बेचने वाला ही देश का प्रधानमंत्री बनेगा। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने चाय चौपाल पर चाय की चुस्कियां भरी। प्रो. चावला ने अपने निवास स्थान पर विधवा, विकलांग और वृद्धों को पेंशन के कार्ड वितरित किए। इस दौरान लगभग 150 लोगों को यह कार्ड बांटे गए। कार्यक्रम में पवन कुंदरा और राजेश शर्मा मौजूद थे।